Showing posts with label MOBILE UPADTES. Show all posts
Showing posts with label MOBILE UPADTES. Show all posts

Wednesday, 6 September 2017

भारत में लॉन्च हुआ डुअल कैमरा वाला K8 Plus, कीमत 10,999

भारत में लॉन्च हुआ डुअल कैमरा वाला K8 Plus, कीमत 10,999


चीनी स्मार्टफोन मेकर लेनोवो ने भारत में K8 Plus लॉन्च कर दिया है. दिल्ली के इवेंट में इसे पेश किया गया. ट्रेंड के मुताबिक इसमें भी डुअल रियर कैमरा है और इसकी बॉडी भी मेटल की ही है. यह स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. डुअल कैमरा के अलावा इसकी दूसरी खासियत इसमें दी गई बैटरी भी है जो 4,000mAh की है.
लेनोवो ने दावा किया है कि इसमें इसमें डॉल्बी एटम सपोर्ट दिया गया है जिससे स्पीकर बेहतर काम करेगा और यूजर्स को अच्छा साउंड मिलेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है और इसे 7 सितंबर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा. 
Lenovo K8 Plus दो कलर वैरिएंट्स वेनम ब्लैक और फाइन गोल्ड में उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक लॉन्च ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर छूट भी मिलेगी.  इसके अलावा 5,000 रुपये तक की बाइबैक गारंटी भी मिलेगी. रिलायंस जियो के साथ 30जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा.
5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P25 प्रोसेसर दिया गया है जो ऑक्टाकोर है. इसमे 4GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमेरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. हालांकि इसका एक दूसरा वैरिएंट भी है जिसमें 4GB रैम दिया गया है. इसका नाम K8 Plus हॉलीडे एडिशन होगा जिसे दिवाली के दौरान पेश किया जाएगा.
फोटोग्राफी के लिए लिए इसमें दो रियर कैमरा हैं. इनमें से एक 13 मेगापिक्सल का जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का है. ये दो कैमरे मिलकर बैकग्राउंड ब्लर करने का काम करेंगे. यूजर्स खुद से ही फोटो क्लिक करने के दौरान डेप्थ इफेक्ट में बदलाव कर सकते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है. 

Monday, 4 September 2017

Apple लॉन्च इवेंट इन्वाइट में छुपे हैं कई राज, जानिए कैसा होगा iPhone 8

Apple लॉन्च इवेंट इन्वाइट में छुपे हैं कई राज, जानिए कैसा होगा iPhone 8

ऐपल ने इस साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट्स भेज दिए हैं. 12 सितंबर को कूपर्टिनो में कंपनी के नए हेडक्वॉर्टर जिसे स्पेसशिप कैंपस भी कहा जाता है, इसमें एक इवेंट होगा. यह इवेंट इस हेडक्वॉर्टर में स्थित स्टीव जॉब्स थियेटर में होगा. यह कैंपस कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स का आखिरी सपनों में से एक था.
इस इवेंट में तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं. इस इवेंट के लिए भेजे गए इन्वाइट से लोग कई प्रेडिक्ट कर रहे हैं कि इस इवेंट में क्या होगा. क्योंकि इन्वाइट में ट्रेडिशनल लोगो से अलग ऐपल का लोगो दिया गया है. लोगो में कुछ ग्राफिक्स हैं लोग ऐनालाइज कर रहे हैं जिसके बारे में हम आपको बताते हैं. ट्विटर पर खासकर इसका ज्यादा मतलब निकाला जा रहा है.
OLED डिस्प्ले और मेड इन अमेरिका
यह अजीब जरूर है, लेकिन ऐपल के इस इन्वाइट में बने ग्राफिक्स से लोग यह मतलब निकाल रहे हैं कि iPhone 8 में OLED डिस्प्ले दिया जाएगा. क्योंकि लोगो को ध्यान से देखें तो पाएंगे कि इसमें ऑरेंज, लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और एर्क्यू कलर का इस्तेमाल किया गया है. इसे लोग OLED का साइन बता रहे हैं. इसमें दिए गए कलर्स से कुछ यूजर यह मतलब निकाल रहे हैं कि यह मेड इन अमेरिका आईफोन हो सकता है. 
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने कई बार इस तरफ इशारा किया है कि अमेरिकी कंपनियों खासकर ऐपल को अपने देश में प्रोडक्ट बनाने चाहिए. इससे रोजगार बढ़ेंगे और फायदा भी होगा. ऐपल अपने प्रोडक्ट्स का निर्माण दूसरे देशों में करता है
तीन मॉडल
इस साल ऐपल तीन आईफोन लॉन्च करेगा यह रिपोर्ट काफी पहले से आ रही है. ट्रेडिशन के लिहाज से iPhone 7s और iPhone 7s Plus लॉन्च होंगे और चूंकि इस बार कंपनी आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रही है इसलिए एक स्पेशल एडिशन iPhone X भी लॉन्च कर सकती है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल के टेक कॉल्मिस्ट जोएना स्टेर्न ने इस लोगो में तीन कलर रेड, व्हाइट और ब्लू की वजह से कहा है कि इसका मतलब ये है कि इस बार कंपनी तीन आईफोन लॉन्च करेगी.
नया कलर
इस लोगो मे दिए गए रंगों से माना जा रहा है कि इस बार कंपनी कुछ नए कलर्स ला सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे ऐनालाइज करते हुए इसमें क्रेडिट कार्ड की छवी ढूंढ ली है और बताया है कि क्रेडिट कार्ड पे फीचर दिया गया है.
इस बार क्या होगा खास
इस बार iPhone में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि दूसरी कंपनियों के लिए OLED स्क्रीन पुरानी हो गई है, लेकिन पहली बार ऐप इस स्क्रीन के साथ iPhone उतार सकता है. दूसरा सबसे बदलाव ये हो सकता है कि फोन के पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जबकि फ्रंट में फेशियल रिकॉग्निश फीचर दिया जा सकता है.
हालांकि  iPhone 7s और iPhone 7s Plus में बड़े बदलाव की उम्मीद तो नहीं की जा सकती है , क्योंकि ये ट्रेडिशन के मुताबिक iPhone 7 के अपग्रेड के तौर पर आएंगे. लेकिन iPhone 8 में कई बड़े बदलाव मिलेंगे जिनमें बेजल लेस डिस्प्ले, बायोमैट्रिक स्कैनर, वायरलेस चार्जिंग और ओलेड डिस्प्ले शामिल हैं.
इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने ऑग्मेंटेड रियलिटी से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में ऐलान कर सकता है. साथ ही नए आईफोन में AR  और VR के सपोर्ट भी दिया जा सकता है.

भारत में कल लॉन्च होगा Xiaomi Mi A1! जानिए क्या है इसमें खास

भारत में कल लॉन्च होगा Xiaomi Mi A1! जानिए क्या है इसमें खास


चीनी टेक्नॉलॉजी कंपनी शाओमी 5 सितंबर को भारत में डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. दिल्ली में इवेंट आयोजित किया जाएगा और इस दौरान कंपनी अपने नए प्रोडक्ट का ग्लोबल लॉन्च करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया Mi 5X होगा जिसमें डुअल कैमरा दिया गया है.
बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन की जानकारियां देखी गई हैं. डीटेल्स के मुताबिक इसका नाम Xiaomi Mi A1 है, यानी यह कंपनी की नई सीरीज होगी जैसा कंपनी ने पहले टीजर में बताया है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कोई दूसरा नहीं बल्कि Mi 5X का है वर्जन है.
गीकबेंच की वेबसाइट से दूसरी जानकारी ये मिली है कि इस स्मार्टफोन में Android One स्टॉक एंड्रॉयड होगा. गौरतलब है कि काफी पहले से एक रिपोर्ट आ रही है जिसमें कहा गया है कि शाओमी एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है. इसलिए हैरानी नहीं होगी जब कंपनी एंड्रॉयड वन के साथ ये स्मार्टफोन लॉन्च. अगर ऐसा हुआ तो यह नए वर्जन एंड्रॉयड वन पर चलने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा.
गूगल ने एंड्रॉयड वन को बजट स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया था, हालांकि कुछ समय बाद इसके तहत प्रोडक्ट्स नहीं लॉन्च हुए. एंड्रॉयड वन के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के हार्डवेयर स्टैंडर्ड गूगल तय करता है. लेकिन कंपनी ने इसे एक बार फिर से रीलॉन्च करने की बात कही थी.
गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दिया जाएगा और यह एंड्रॉयड 7.1.2 नूगट दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें 4GB रैम 32GB इंटरनल मेमोरी होने की उम्मीद है. साथ ही इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है.
Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन्स  
5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है. हाल ही में वन प्लस ने दो रियर कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 लॉन्च किया है. यह देखने में वैसा ही लगता है. क्योंकि इसके एंटेना लाइन्स भी iPhone 7 जैसे ही हैं.
इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जिसकी वजह देखने में यह iPhone 7 Plus और One Plus 5 से थोड़ा अलग जरूर लगता है.
गौरतलब है कि यह शाओमी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला फोन नहीं है. क्योंकि इससे पहले कंपनी ने Mi 6 लॉन्च किया था जिसमें 2X ऑप्टिक जूम और 10X डिजिटल जूम वाला कैमरा दिया गया था.
मेटल युनिबॉडी वाले इस स्मार्टफोन में एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है. Mi Max में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप है. इनमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है लेंस और 1.25 माइक्रॉन पिक्सल का सेंसर दिया गया है.


Popular Posts

Unordered List

recentposts

Text Widget

Blog Archive

Powered by Blogger.