Wednesday, 6 September 2017

पहले ही रच दी गई थी पंचकूला में दंगे की साजिश, डेरा ने 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी

सूत्रों के मुताबिक- इसी तर्ज पर पंजाब में भी करोड़ों रुपए भेजे गए थे और डेरा प्रेमियों को पंजाब से पंचकूला भेजने और उनके खाने-पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था की गई थी.


पहले ही रच दी गई थी पंचकूला में दंगे की साजिश, डेरा ने 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी
नई दिल्ली: 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की पेशी से पहले पंचकूला में हिंसा भड़काने और लोगों की भारी भीड़ जुटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रकम डेरा सच्चा सौदा की ओर से पंचकूला में नामचर्चा घर का रखरखाव करने वाले इंचार्ज चमकौर सिंह और डॉक्टर नैन नाम के दो लोगों को पहुंचाई गई थी.  हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक- जांच में खुलासा हुआ है. फिलहाल ये दोनों फरार चल रहे हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है. पंचकूला में 23 अगस्त से ही हजारों की संख्या में डेरे के अनुयायियों और समर्थकों को आने-जाने के किराए के लिए और उनके खाने-पीने और रोकने के लिए ये पेमेंट की गई थी.

डेरा मुख्यालय में मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस के फूले हाथ-पैर

सूत्रों के मुताबिक- इसी तर्ज पर पंजाब में भी करोड़ों रुपए भेजे गए थे और डेरा प्रेमियों को पंजाब से पंचकूला भेजने और उनके खाने-पीने से लेकर ठहरने और आने जाने के लिए बसों और गाड़ियों को हायर करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ रहे डेरा भक्तों को किराये के तौर पर पैसे देने के लिए ये रकम डेरा सच्चा सौदा सिरसा मुख्यालय की तरफ से भेजी गई थी.

गुरमीत राम रहीम के 103 'नाम चर्चा घरों' में मिला आपत्तिजनक सामान, देखें PHOTOS

हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट द्वारा डेरे के अंदर जाने के लिए नियुक्त कमिशनर रिटायर्ड सेशन जज सिरसा पहुंच सकते हैं, जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नीति निर्धारण कर दो दिन के भीतर डेरा सच्चा सौदा के अंदर गहन तलाशी अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए आर्मी की चार कंपनियां रिज़र्व रखी गई हैं. साथ ही अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियों को भी तैनात किया गया है. इसके लिए आर्मी की चार कंपनियां रिज़र्व रखी गई हैं. साथ ही अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियों को भी तैनात किया गया है.
पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय की तलाशी की इजाजत दे दी है. सिरसा स्थित डेरा के मुख्यालय की तलाशी कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में होगी.वह एक सीलबंद लिफाफे में हाइकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.वहीं डेरा की मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन विपासना ने बताया है कि अभी डेरा के नए प्रमुख को लेकर कोई योजना नहीं है इसलिए गुरमीत सिंह ही जेल से डेरे को संभालेंगे. इससे पहले सोमवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुख्यालय से पुलिस को भारी संख्या में हथियारों का जखीरा मिला था, हांलाकि सारे हथियार लाइसेंसी थे. 

अब आपकी 'मुस्कुराहट' से ही हो जाएगा पेमेंट, OTP या फिंगरप्रिंट की नहीं पड़ेगी जरूरत

अब आपकी 'मुस्कुराहट' से ही हो जाएगा पेमेंट, OTP या फिंगरप्रिंट की नहीं पड़ेगी जरूरत


जानकर आप भी चौंक होगे लेकिन भविष्य में अब यही तकनीकी इस्तेमाल की जाने वाली है.

अब आपकी 'मुस्कुराहट' से ही हो जाएगा पेमेंट, OTP या फिंगरप्रिंट की नहीं पड़ेगी जरूरत


नई दिल्ली: जैसे-जैसे सेवाएं डिजिटल हो रही हैं नई तकनीकी भी सामने आ रही हैं. अभी तक ऑनलाइन पेमेंट के लिए ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर स्कैनर की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब मुस्कुराहट से ही पेमेंट हो जाएगा. जानकर आप भी चौंक होगे लेकिन अब यही तकनीकी इस्तेमाल की जाने वाली है. इससे ऑनलाइन पेमेंट और सुरक्षित हो जाएगा.
कैसे करेगा काम
इस सेवा के लिए एक सेल्फ सर्विस कैमरा होगा. इसमें अगर आप ऑनलाइन कुछ भी ऑर्डर देना चाहते हैं तो इस कैमरे के सामने मुस्कुराना होगा. इसके बाद उसकी पेमेंट की की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ग्राहकों का चेहरा पहचानने के लिए इसमें एक 3डी कैमरा लगाया जाएगा. इसके अलावा फोन नंबर वेरिएफिकेशन भी कराया जाएगा. 
कहां शुरू हो चुकी ऐसी सेवा
चीन की कंपनी अलीबाबा ने अभी यह सेवा शुरू कर दी है. इस सेवा का नाम ही रखा गया है स्माइल टू पे. इसको अलीप्ले ऑनलाइन पेमेंट और अलीप्ले वॉलेट ऐप से जोड़ा है. इसके लिए ग्राहक को अली पे पर खुद का रजिस्ट्रेशन होगा. इस सेवा को अभी केएफसी के लिए शुरू किया गया है.

गोरक्षकों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, हर राज्य को 7 दिन में टास्क फोर्स बनाने का आदेश

गोरक्षकों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, हर राज्य को 7 दिन में टास्क फोर्स बनाने का आदेश

गोरक्षकों की हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
देशभर में बढ़ते कथित गोरक्षकों के तांडव पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हर जिले में सीनियर पुलिस ऑफिसर तैनात करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हर राज्य को प्रत्येक जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है, ताकि नोडल अधिकारी कथित गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ कार्रवाई कर सके.
शीर्ष अदालत ने राज्यों को एक सप्ताह में अपना टास्क फोर्स बनाने के लिए कहा है, जिसमें वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को नोडल अधिकारी के रूप में रखा जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से कहा है कि वे गाय की रक्षा करने के नाम पर कानून हाथ लेने वाले समूहों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए. केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एएसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि कानून किसी भी प्रकार की अनियंत्रित घटनाओं को रोकने के लिए है. जवाब में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने कहा 'हम जानते हैं कि कानून हैं, लेकिन क्या कार्रवाई की गई है? आप नियोजित कार्रवाई कर सकते हैं ताकि हिंसा को बढ़ावा ना मिले.
गोरक्षा के नाम पर बने संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और छह राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. याचिकाकर्ता तहसीन पूनावाला ने राजस्थान के अलवर इलाके में हुई एक घटना का हवाला देते हुए गोरक्षा के नाम पर दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने की मांग की थी.
21 जुलाई को हुई अंतिम सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को किसी भी तरह की हिंसा की रक्षा नहीं करने के लिए कहा था और साथ ही गाय सुरक्षा की आड़ में हिंसक घटनाओं पर प्रतिक्रिया मांगी थी.


पहले दिन लखनऊ मेट्रो में सफर कर रहे यात्री घबराए, 1.30 घंटे फंसे रहने के बाद इमरजेंसी गेट से निकले

पहले दिन लखनऊ मेट्रो में सफर कर रहे यात्री घबराए, 1.30 घंटे फंसे रहने के बाद इमरजेंसी गेट से निकले

पहले दिन मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिर इससे घबरा गए. करीब पौने घंटे मेट्रो खड़ी रही. उसके बाद इमरजेंसी गेट से सीढ़ी लगाकर मुसाफिरों को मेट्रो की पटरी पर उतारा गया

पहले दिन लखनऊ मेट्रो में सफर कर रहे यात्री घबराए, 1.30 घंटे फंसे रहने के बाद इमरजेंसी गेट से निकले

खास बातें

  1. पटरी से करीब 300 मीटर पैदल चलकर वो अगले स्टेशन दुर्गापुरी पहुंचे
  2. करीब डेढ़ घंटे तक फंसी रही मेट्रो
  3. फिलहाल मेट्रो की दो लाइनों में से एक लाइन चल रही है
लखनऊ: लखनऊ मेट्रो अपने सफर के पहले दिन ही तकनीकी खराबी आने की वजह से बीच में खड़ी हो गई. मेट्रो का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ही किया था. गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल रामनाइक के साथ सफर का जायजा भी लिया था. अभी मेट्रो लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चल रही है. लखनऊ मेट्रो के पास अभी छह ट्रेन हैं, जिनमें एक रिजर्व में है बाकी पांच चलाई जा रही हैं. इनमें से एक ट्रेन चारबाग स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ वापस हो रही थी तो स्टेशन से करीब सवा किलोमीटर की दूरी पर अचानक बंद हो गई. पहले दिन मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिर इससे घबरा गए. करीब 1.30 घंटे मेट्रो खड़ी रही. उसके बाद इमरजेंसी गेट से सीढ़ी लगाकर मुसाफिरों को मेट्रो की पटरी पर उतारा गया. मेट्रो की पटरी से करीब 300 मीटर पैदल चलकर वो अगले स्टेशन दुर्गापुरी पहुंचे, जहां से दूसरी ट्रेन से उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर भेजा गया. खराब मेट्रो को तकनीकी खराबी की जांच के लिए डिपो ले जाया जाएगा. फिलहाल मेट्रो की दो लाइनों में से एक चल रही है.

लखनऊ मेट्रो उद्घाटन : सीएम योगी पर सपा ने कसा ताना, 'राम-नाम जपना, पराया माल अपना'

मेट्रो का उद्घाटन करने के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में परियोजना के जल्द पूरा होने के पीछे रही टीम की सराहना करते हुए कहा कि मेट्रो से राज्य की राजधानी में यातायात की भीड़ घटेगी. इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि लखनऊ मेट्रो परियोजना के अन्य चरणों पर काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा. आदित्यनाथ ने परियोजना के लिए यूरोपीय निवेश बैंक से ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

लखनऊ वासियों को मिली तोहफे में मेट्रो..तस्वीरों में देखें

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर व्यक्त किए विचार
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खुद ही लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया था. उन्होंने मिठाइयां बांटीं और अखिलेश यादव को लखनऊ को यह उपहार देने का श्रेय दिया. इस कार्यक्रम में अखिलेश को आमंत्रित किया गया था. वहां कार्यक्रम में तो नहीं पहुंचे, लेकिन इस परियोजना के बारे में ट्विटर पर उन्होंने विचार व्यक्त किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने की थी.  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, 'इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे.' अखिलेश इतने पर भी नहीं रुके. उन्होंने राज्य सरकार को मेट्रो की जगह अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह तक दे डाली.

राजीव शुक्ला ने उठाया था सवाल
कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उद्घाटन में अखिलेश यादव को भी बुला लेते, जिन्होंने सचमुच में इसे बनाया है.

इस तरह मेट्रो का श्रेय लेने के लिए सपा और बीजेपी में होड़ दिखाई दी. हालांकि इस पूरे प्रोजेक्ट की असल नींव तो बसपा प्रमुख मायावती ने रखी थी. अपने कार्यकाल के दौरान मायावती ने 2011 में लखनऊ मेट्रो की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी थी. उसके बाद अखिलेश सरकार ने आगे आकर इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का काम किया. 2013 में अखिलेश के कार्यकाल में शुरू हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट 2017 में जाकर पूरा हुआ

Tuesday, 5 September 2017

मीट के विज्ञापन में दिखे भगवान गणेश!


मीट के विज्ञापन में दिखे भगवान गणेश!

कई बार विदेश में भारतीय भगवानों को लेकर इस तरह के काम कर दिए जाते हैं जो विवाद छेड़ने का काम करते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है

मीट के विज्ञापन में दिखे भगवान गणेश!

खास बातें

  1. ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हुआ ये विज्ञापन
  2. लैंब मीट को करता है प्रमोट
  3. और भी कई देवता हैं इसमें
नई दिल्ली: जब पूरे देश भर में गणपति विसर्जन का पर्व मनाया जा रहा था, उस दौरान ऑस्ट्रेलिया में ऐसा विज्ञापन जारी हुआ जिसने भगवान गणेश के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया. इस विज्ञापन में भगवान गणेश को ढेर सारे भगवानों के साथ लैंब मीठ की टेबल पर बैठा दिखाया गया है. इस विज्ञापन को मीट एंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया (एमएलए) ने जारी किया है. इसमें जीसस और थॉर भी दिख रहे हैं. विज्ञापन में कहा गया है, “टू लैंब–द मीट वी कैन ईट ऑल.”



लैंब के इस विज्ञापन में एमएलए ने दिखाने की कोशिश की है कि लैंब ऐसी डिश है जो सबको एक साथ लाती है. आधुनिक बारबीक्यू पर सारे भगवान एकजुट हुए हैं और लैंब मीट का जायका चख रहे हैं. एमएलए के ग्रुप मार्केटिंग मैनेजर एंड्रयू हॉवी ने इस कैंपेन के लॉन्च के दौरान कहा था कि नई कैंपेन को “यू नेवर लैंब अलोन” के तहत जारी रखा जाएगा. इसमें दिखाया गया है कि आप किसी भी आस्था या धर्म में यकीन रखते हैं यह मायने नहीं रखता है लेकिन एक चीज है जिस पर सब एक जुट हो सकते हैं, और वह है लैंब.
ganesha

शायद इस कैंपेन को बनाते समय वे इस बात को भूल गए कि भगवान गणेश को इस विज्ञापन में डालकर उन्होंने विवाद को हवा दे दी है क्योंकि भगवान गणेश को तो मोदक पसंद है. सोशल मीडिया में इसका विरोध होना शुरू हो गया है तो उधर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों में भी इस विज्ञापन को लेकर गुस्सा है.

GSSSB Head Clerk / Social Welfare Inspector Mark-Sheet (Result) for All Candidates

GSSSB Head Clerk / Social Welfare Inspector Mark-Sheet (Result) for All Candidates


Gujarat Gaun Seva Pasangi Mandal (GSSSB) has published Mark-Sheet (Result) for All Candidates for the post of Head Clerk / Social Welfare Inspector (Advt. No. 118/201617), Check below for more details.

Posts: Head Clerk / Social Welfare Inspector

Advt. No. 118/201617

Mark-Sheet (Result): Click Here

गौरी लंकेश की हत्या पर चुप क्यों PM, थोपी जा रही खास विचारधाराः राहुल गांधी

गौरी लंकेश की हत्या पर चुप क्यों PM, थोपी जा रही खास विचारधाराः राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
कन्नड़ की वरिष्ठ महिला पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि खास विचारधारा लोगों पर थोपी जा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मौसमी हिंदुत्व नेता हैं. गौरी लंकेश की हत्या पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी के दो मायने हैं. उन्होंने मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से भी बात की और उनसे मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
मालूम हो कि मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने बंगलुरु में गौरी लंकेश की घर पर गोली मारकर हत्या कर दी. गौरी को रात करीब 8.30 बजे उस समय बिल्कुल करीब से गोली मारी गई, जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थीं. उनके सिर पर तीन गोलियां दागी गईं और उनकी तत्काल मौके पर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को गौरी लंकेश ने राजराजेश्वरी नगर इलाके में स्थित अपने घर के सामने अपनी कार को रोका और दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ीं. उसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. करीब 7 राउंड फायरिंग की गई. 3 गोली उनके सिर में लगी हैं. फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले. गौरी खून से लथपथ पड़ी हुई थीं.
उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने हासिल कर लिया है. मुख्य रूप से 2 सीसीटीवी कैमरों में क्राइम सीन मौजूद है, जिसमें संदिग्ध हत्यारे दिखाई दे रहे हैं. गौरी के शव के पास से कारतूस के चार खोखे बरामद किए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. एसीपी केंगेरी, एसीपी चिकपेट और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम गठित की गई है, जो इसकी जांच करेगी.

film wrap: बाहुबली-2 से आगे निकली 'विवेगम', कपिल शर्मा को आया पैनिक अटैक

film wrap: बाहुबली-2 से आगे निकली 'विवेगम', कपिल शर्मा को आया पैनिक अटैक

कपिल शर्मा और सुपरस्टार अजीत कुमार
साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की तमिल फिल्म 'विवेगम' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल. कपिल शर्मा को आया पैनिक अटैक, बादशाहो की टीम के साथ शूटिंग की कैंसिल. जानें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में और क्या रहा खास:
कपिल शर्मा को आया पैनिक अटैक, बादशाहो की टीम के साथ शूटिंग की कैंसिल
'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग का कैंसिल होना जारी है. कई दिनों से सिलेब्स संग शूटिंग कैंसिल की जा रही है. अब इस लिस्ट में 'बादशाहो' की टीम का नाम भी जुड़ गया है. दरअसल रविवार को 'बादशाहो' की स्टार कास्ट के साथ शूटिंग होने वाली थी. लेकिन SpotboyE की खबर के मुताबिक कपिल शर्मा सेट पर पहुंचे ही नहीं. पूरी टीम को सुबह 11:30 बजे शूटिंग के लिए बुलाया गया था. ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज फिल्म सिटी 9 बजे आ गए थे. इमरान हाशमी 10:30 बजे शूटिंग के लिए पहुंचे. वहीं अजय देवगन 11 बजे सेट पर आए. लेकिन कपिल शर्मा सेट पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे.
बाहुबली-2 से आगे निकली 'विवेगम', बनेगी साल की सबसे बड़ी हिट?
बॉलीवुड में इस समय जहां 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' धमाल मचा रही है, वहीं साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की तमिल फिल्म 'विवेगम' भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 'विवेगम' ने पहले हफ्ते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने शनिवार तक 67.92 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. यह फिल्म चेन्नई में इस साल की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले हफ्ते फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की. 'विवेगम' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो रही है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 25.83 करोड़ है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 18 करोड़ की शानदार कमाई की है. कुल मिलाकर फिल्म ओवरसीज में 68 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

सीनियर जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की हत्या पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर पर दिखाया गुस्सा

सीनियर जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की हत्या पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर पर दिखाया गुस्सा

जावेद अख्तर और गौरी लंकेश

सीनियर जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की बंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आ रही खबरों के मुताबिक चार अज्ञात हमलावरों ने राज राजेश्वरी इलाके में स्थित गौरी के घर में घुसकर उन पर काफी करीब से फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं. गौरी लंकेश का दक्षिणपंथी संगठनों से वैचारिक मतभेद चल रहा था.
इस मामले के सामने आते ही बॉलीवुड गौरी लंकेश के सपोर्ट में आया और उनके हत्या पर शोक जताने के साथ ही उनके लिए न्याय की मांग भी कर रहा है. बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दाभोलकर, पनसरे, कलबुर्गी और गौरी लंकेश. अगर एक ही तरह के लोगों की हत्या हो रही है तो उनके हत्यारे कौन हैं.
नीरजा फिल्म के प्रोडूसर अतुल कासबेकर ने लिखा कि गौरी लंकेश के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने और सजा देने की बात कही है.
Dissent and opposing views are the bedrock of a functioning democracy.
Hope the murderers of  are brought to book, and fast
वहीं डायरेक्टर शिरिश कुंदर ने कहा कि जब से बौद्धिक होना गाली जैसा हो गया है तक से गोलियां आवाज बन गई हैं.
फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने कहा कि इस मामले में सही फैसले का इंतजार.
 कलबुर्गी की हुई थी हत्या
इससे पहले वर्ष 2015 में कर्नाटक के धारवाड़ में इसी तरह के एक अन्य मामले में साहित्यकार एमएम कलबुर्गी की उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी. इस केस में दो लोगों पर कलबुर्गी की हत्या करने का आरोप लगा था.
गोविंद पनसारे
2015 में ही सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पनसारे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी पत्नी को भी हमलावरों ने निशाना बनाया था. इस मामले में राइट विंग से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.वहीं इससे 2 साल पहले 2013 में पुणे में नरेंद्र दाभोलकर को भी गोलियों से छलनी किया गया था. अंधविश्वास और कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. दाभोलकर सनातन संस्था और अन्य दक्षिणपंथियों के निशाने पर रहते थे.

The Gujarat Electricity Regulatory Commission (GERC) Recruitment for Independent Members Post 2017

The Gujarat Electricity Regulatory Commission (GERC) Recruitment for Independent Members Post 2017



Gujarat Electricity Regulatory Commission (GERC) invites applications for the post of Independent Members for Consumer Grievances Redressal Forums (CGRFs) established at Ahmedabad, Surat, Dahej, Rajkot, Bhavnagar, Bhuj and Vadodara from the eligible and qualified candidates, Check below for more details.

Posts: Independent Members

Educational Qualification: Please read Official Notification for Educational Qualification details.

Selection Process: Candidates will be selected based on an interview.

How to Apply: Eligible candidates may send their application & necessary documents to given address below.

Address to sent Applications:
Gujarat Electricity Regulatory Commission
6th Floor, GIFT ONE,
Road 5C, Zone 5,GIFT City,
Gandhinagar - 382355,
Gujarat, India.
AdvertisementClick Here

Application Form: Click Here

Last Date: 05-10-2017

M.S. University Recruitment for Intern & JRF Posts 2017


M.S. University Recruitment for Intern & JRF Posts 2017

M.S. University has published Advertisement for below mentioned Posts 2017. Other details like age limit, educational qualification, selection process, application fee and how to apply are given below.

Posts:

  • Intern : 02 Posts
    • M.E./M.Tech. in Civil Engineering with specialization in Environmental Engineering/Hydraulic Structures/Water Resources Engineering or equivalent with GATE passed. OR B.E. (Civil) and studying in second year (or Part III/IV) of M. E./M.Tech . in Civil Engineering Engineering/Hydraulic equivalent
    • Emolument: Rs. 15000/- fixed
  • JRF
    • M.Sc (inorganic/Physical Chemistry) with atleast 55% or equivalent CGPA of S.S, (UGC/CSIR NET/GATE preferable)
    • Fellowship: Rs.25000/· +HRA(Rs. 5000/-.)


Selection Process: Candidates will be selected based on an interview.

How to Apply: 
For Intern: Interested candidates are requested to remain present along with all original certificates to given below address.

Venue: Dean Office, Faculty of Technology and Engineering, The M. S. University of Baroda.
Kalabhavan, Vadodara 390001
Walk-in-Interview: 11-09-2017

For JRF: interested candidates should send their required documents to email id mentioned in the advertisement.
Last Date: 30-09-2017

AdvertisementIntern | JRF

Popular Posts

Unordered List

recentposts

Text Widget

Blog Archive

Powered by Blogger.