Thursday, 31 August 2017

हाजिरी में 'यस मैम' नहीं बोला तो दो मिनट में ही टीचर ने जड़ दिए 40 थप्पड़

हाजिरी में 'यस मैम' नहीं बोला तो दो मिनट में ही टीचर ने जड़ दिए 40 थप्पड़

लखनऊ के एक स्कूल का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने कथित रूप से हाजिरी का जवाब नहीं देने के कारण एक बच्चे को एक के बाद एक 40 थप्पड़ जड़ दिए.

हाजिरी में 'यस मैम' नहीं बोला तो दो मिनट में ही टीचर ने जड़ दिए 40 थप्पड़, देखें VIDEO
लखनऊ: लखनऊ के एक स्कूल का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने कथित रूप से हाजिरी का जवाब नहीं देने के कारण एक बच्चे को एक के बाद एक 40 थप्पड़ जड़ दिए. पूरा मामला स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बच्चे ने बताया कि जिस समय हाजिरी ली जा रही थी, वह ड्राइंग बनाने में लगा हुआ था. इसलिए हाजिरी के समय उपस्थिति के लिए 'प्रेजेंट' नहीं बोला सका था.

यह भी पढ़ें : यूपी : टीचर की पिटाई से पांचवीं क्लास के बच्चे की मौत
घर लौटने पर माता-पिता ने बच्चे के चेहरे पर सूजन देखा
स्कूल से घर लौटने पर छात्र के माता-पिता ने उसके चेहरे पर सूजन देखा था. बच्चे का चेहरा लाल था और वह बहुत बुझा-बुझा सा था. माता​-पिता ने जब छात्र के दोस्तों से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि क्लास टीचर ने छात्र को बुरी तरह पीटा और दो मिनट में ही उसे 40 थप्पड़ जड़ दिए. परेशान माता-पिता प्रिंसिपल से मिले. इसके बाद प्रिंसिपल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में शिक्षिका बच्चे को बेदर्दी से थप्पड़ मारती और उसे घसीटती नजर आ रही थी.
शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज
बहरहाल प्रिंसिपल ने शिक्षिका को तलब किया, जिसने उनसे माफी मांगी. प्रिंसिपल ने बच्चे के माता-पिता को आश्वासन दिया कि शिक्षिका को निष्कासित किया जा रहा है. बच्चे के पिता प्रवेन्द्र गुप्ता की शिकायत पर गुरुवार को पीजीआई थाने में मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी बृजेश राय ने इसकी पुष्टि की. 

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Unordered List

recentposts

Text Widget

Blog Archive

Powered by Blogger.